बिसौली/ बदायूं, संवाददाता। नया बदायूं
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में 9 जून को खाटू श्याम कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को मय चोरी के 190400 रुपये, एक जोड़ी कड़े (सफेद धातु), एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) व तीन सिक्के (सफेद धातु) सहित गिरफ्तार कर अभियोग का मात्र 36 घण्टे में सफल अनावरण किया गया।
थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत खाटू श्याम कॉलोनी में 9 जून को हुई चोरी की घटना के संबंध में थाना बिसौली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने छापामारी की, जिसमें एक अभियुक्त रवि कुमार सिंह उर्फ सिट्टू पुत्र स्व. गजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दवतोरी थाना बिसौली जनपद बदायूं को थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया के निकट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 190400 रुपए, एक जोड़ी कड़े सफेद धातु,एक जोड़ी पायल सफेद धातु तथा तीन सफेद धातु के सिक्के बरामद किये हैं। बतादे कि एसएसपी अंकित शर्मा के निर्देशन में चार टीमों का गठन कर घटना के अनावरण को लगाया गया जिनके द्वारा चोरी कांड की घटना का सफल अनावरण किया गया है। इस अनावरण को लेकर एसपी देहात डॉक्टर हिरदेश कठेरिया और सीओ बिसौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बिसौली कमलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना बिसौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना रोका तो पता चला कि रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह संबंधित घटना का आरोपी है। जांच पड़ताल पूछताछ के दौरान पूरी घटना कबूल की और आरोपी के पास से नगदी और माल बरामद हुआ है। पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया….
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जो रुपये,आभूषण मुझसे बरामद हुए हैं,यह मैंने दो दिन पहले बिसौली क्षेत्र के खाटूश्याम कॉलोनी में विपिन शर्मा के घर से ताला तोड़ कर अलमारी से चोरी किये थे। लगभग 20 हजार रुपये मैंने यार दोस्तों में खर्च कर दिये हैं। जिनमें से 20 हजार रुपये मैंने अपने खाते में डाल दिये हैं। आज मैं उक्त माल को किसी सुरक्षित जगह रखने जा रहा था तभी पुलिस ने उसको खजुरिया गांव के पास से रफ्तार कर लिया।
यह था मामला
थाना बिसौली की खाटू श्याम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि वह 9 जून को दिन में 12 बजे अपने घर पर ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ वजीरगंज गये हुए थे। तभी समय करीब दोपहर तीन बजे अपने घर वापस लौटकर आये तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था व कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था,जिसमें से नगदी व जेवर किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गये हैं। उक्त सूचना पर थाना बिसौली पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वादी विपिन शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
