नया बदायूं, संवाददाता वजीरगंज (बदायूं)।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक उसमें जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बदायूं जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में शुक्रवार को घायलों की पहचान मिथिलेश पाल (22) पुत्र सुरेश पाल और शोभित (18) पुत्र छविनाथ, निवासी गांव अचानकपुर, थाना शमशाबाद, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। दोनों चचेरे-तहरे भाई बताए जा रहे हैं और बाइक से गांव से सोनीपत जा रहे थे। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 173 के पास हुआ। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
