नया बदायूं

आबिद रजा ने पुष्पवर्षा कर किया श्रीराम बारात का भव्य स्वागत, रेड कारपेट मैटिंग बनी आकर्षण

बदायूं, संवाददाता।

श्रीराम बारात के दौरान मढ़ई चौक पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए स्वागत शिविर में बारात में शामिल झांकियों पर भी फूल बरसाए गए। बारात मार्ग पर बिछाई गई रेड कारपेट मैटिंग आकर्षण का केंद्र रही।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की ओर से बारात के स्वागत के लिए सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य व्यवस्थाएं कराई गईं। मार्ग पर पानी का छिड़काव, विशेष सफाई, गड्ढों की मरम्मत और प्रमुख स्थानों पर चूने का छिड़काव कराया गया। व्यवस्थाओं की लोगों ने सराहना की।

पूर्व मंत्री आबिद रजा के कार्यकाल में श्रीराम बारात मार्ग पर मैटिंग बिछाने की परंपरा शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। नगर पालिका ने आयोजन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित कर तैयारियां की थीं।

इस मौके पर सभासद ग्रीश शुक्ला, अनवर खां, ओमवीर सिंह यादव, हार्षित यादव, बब्लू, प्रिंस मेहंदीरत्ता, कौसर खां, अजहर सिद्दीकी, ब्रहमपाल यादव, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, नवैद, इकबाला गनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version