नया बदायूं, संवाददाता।
ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में कक्षा 12 के छात्र अभय शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित टायक्वोंडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर से प्रतिभाग करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे अभय के परिवार एवं स्कूल के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन हुआ है।
सोमवार को जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने बताया कि लखनऊ के चौक स्टेडियम में उत्तर प्रदेश टायक्वोंडो एसोसिएशन द्वारा 13 व 14 जून को आयोजित नेशनल टायक्वोंडो चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राज्य स्तर से चयनित होने के बाद छात्र अभय शर्मा ने पारस्परिक प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का गौरव बढाया है, स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। लखनऊ में आयोजन समिति की ओर से दिए गए प्रमाण पत्र और स्वर्ण पदक को देखकर विद्यालय निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा श्वेता मेहंदीरत्ता ने छात्र अभय शर्मा की प्रतिभा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। बधाई देने वालों में परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएएं प्रमुख रूप से रहे।

Discussion about this post