कादरचौक बदायूं।
न्याय पंचायत बाराचिर्रा के अंतर्गत माह नवंबर 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन सोमवार, 16 नवंबर 2026 को संविलियन विद्यालय बाराचिर्रा में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक किया गया। बैठक का आयोजन समस्त शिक्षक संकुल, न्याय पंचायत बाराचिर्रा के तत्वावधान में हुआ।
नोडल संकुल शिक्षक जमीर अहमद ने बताया कि बैठक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, शिक्षण कार्यों को प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों को निपुण लक्ष्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से 10 प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ प्रेरक उद्घाटन के साथ हुआ। इसके बाद उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों एवं सफलता की कहानियों को साझा किया गया। प्रार्थना सभा में 13 प्रार्थनाओं एवं प्रेरणा गीतों के नियमित आयोजन, वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम की प्रगति एवं पूर्णता तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) के संधारण एवं अद्यतन, निपुण लक्ष्य ऐप और निपुण तालिका के प्रभावी उपयोग, यूडाइस प्लस पोर्टल पर विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रोफाइल के अद्यतन तथा प्रेरणा पोर्टल पर खेलकूद गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं को अद्यतन करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संकुल शिक्षक अल्पेश कुमार वैश्य ने बताया कि बैठक के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी, विषयों का पुनरावलोकन तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक संकल्प के साथ समापन किया गया।
संकुल शिक्षक परमानंद ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच शैक्षिक अनुभवों का आदान-प्रदान, नवाचारों को प्रोत्साहन, विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा बच्चों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार लाना।
इस अवसर पर मोहम्मद रूमान, विपिन कुमार, दीपक गौड़, सुरभि रोहतगी, अन्जुमन फात्मा, अन्जना सक्सेना, प्रियंका चाहर, अल्पेश कुमार, परमानन्द, जावेद अली, सावित्री, मोहिनी गुप्ता, जमीर अहमद, रिचा वर्मा,
कम्पोजिट विद्यालय बाराचिर्रा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जावेद अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
