बदायूं, संवाददाता।
माता काली शक्तिपीठ छछऊ धाम से भव्य नारियल विसर्जन यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। यात्रा कछला गंगा घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से 21 हजार एक नारियलों का विसर्जन किया गया। माता काली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
यात्रा के दौरान शक्तिपीठ के महंत मुकेश पुजारी ने पत्रकारों से बातचीत में आयोजन के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारियल विसर्जन की परंपरा माता काली के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास से जुड़ी है। श्रद्धालु मनोकामनाओं और धार्मिक संकल्पों के साथ माता रानी की आराधना करते हैं।
छछऊ धाम से कछला गंगा घाट तक निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Discussion about this post