• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ककोड़ा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर बस गया तंबुओं का शहर 

Naya Badaun by Naya Badaun
November 22, 2026
ककोड़ा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर बस गया तंबुओं का शहर 
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। गंगा तट के दोनों ओर रेत की सफेद चादर पर तंबुओं का शहर आबाद हो चुका है। दूरदराज के जनपदों से श्रद्धालुओं के लगातार पहुंचने से मेला क्षेत्र में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु निजी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, मोटरसाइकिल, टेंपो और कारों से मेले में पहुंचकर अपने तंबू लगा रहे हैं। हर-हर गंगे, निर्मल गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालु मां गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साधु-संत भी सुबह-शाम गंगा तट पर संध्या वंदन और पूजा-अर्चना कर धार्मिक वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। गंगा घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से स्नान कर सकें। मेले में इस बार सांस्कृतिक मंच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां भक्ति संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां भी सजाई जा रही हैं।

मेले का मीना बाजार पूरी तरह सज चुका है। शाम होते ही महिलाओं की भीड़ प्रसाधन सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी के लिए उमड़ रही है। बाजार में बक्से, सिलबट्टे, बैलों की घंटियां, बच्चों के खिलौने, ढोलक, सजावटी वस्तुओं और घरेलू उपयोग के सामान की दुकानें आकर्षण बनी हुई हैं। गंगा तट पर इलायची दाना खूब बिक रहा है। चाट, पकौड़ी, मूंगफली और पेठे के ठेलों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रसिद्ध ककोड़ा खुजला बनाने का काम भी जोरों पर है। इसकी खुशबू मेले की रौनक को और बढ़ा रही है। प्रसाद की दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रहती है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मेला परिसर जगमगा उठता है। श्रद्धालु अपने कैंपों में गैस चूल्हों पर परिवार के लिए भोजन तैयार करते दिखाई दे रहे हैं तो कई परिवार आज भी पारंपरिक चूल्हों पर भोजन बनाकर पुरानी ग्रामीण संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं। मेले में 30 से 50 रुपये तक में चूल्हे खूब बिक रहे हैं। धान का पुआल भी खूब खरीदा जा रहा है।

अस्थायी अस्पताल में 300 से अधिक मरीजों का उपचार

मेले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। इसमें चार बेड पुरुषों, तीन बेड महिलाओं और तीन बेड आपातकालीन मरीजों के लिए निर्धारित किए गए हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे मरीजों की सेवा में जुटे हैं। चिकित्सक डा. शिशिर पाल ने बताया कि अब तक 300 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों को भर्ती कर ड्रिप चढ़ाई गई और स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें उनके तंबुओं में भेज दिया गया। अस्पताल में डा. सतीश चंद्र, डा. अंशु कुमार, डा. उपदेश कुमार सहित विक्रम पटेल, शिवम कश्यप, सुमित कुमार, तिलक कुमार और विकास की ड्यूटी लगाई गई है।

उद्घाटन से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी आमद ने मेले को गुलजार कर दिया है। रेत की सफेद धरती पर दूर-दूर तक फैले तंबू, गंगा की निर्मल धारा, साधु-संतों की साधना, धार्मिक जयघोष और सजे हुए बाजार ककोड़ा मेले को सनातन संस्कृति, लोक परंपरा और जनआस्था का जीवंत स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तैयार हो चुके हैं।

Previous Post

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट का खोया पाया शिविर शुरू

Next Post

सैन्य प्रशिक्षण के दौरान टैंक के नीचे दबकर बदायूं के अंकुश समेत दो जवानों हुए शहीद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version