नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर में मौर्य छात्रावास में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। जिसकी वजह से छात्र काफी दिन से परेशान है लेकिन अधिकारी कर्मचारी कोई सुनने को तैयार नहीं है। इससे परेशान होकर छात्र बरेली मथुरा हाईवे पर बैठ गया और सड़क पर ही कपड़े धोने लगा। इससे हड़कंप मचा हुआ है और मौके पर ट्रैफिक पुलिस आदि लोग पहुंच गए। भारी भीड़ के बीच जाम लग गया और जैसे तैसे ट्रैफिक पुलिस ने समझा कर छात्रा को हटाया और जाम को खुलवाया है।
शुक्रवार को बदायूं शहर के दातागंज तिराहा पर बरेली मथुरा हाईवे पर उसे समय हड़कंप मच गया जब छात्र छात्रावास से निकलकर सड़क पर कपड़े धोने लगा और जाम लग गया। हजरतपुर क्षेत्र के चंगासी निवासी जगदीश का पुत्र निर्दोष मौर्य छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। छात्र का आरोप है कि पिछले काफी समय से छात्रावास में पीने और इस्तेमाल करने के लिए बेहद दूषित और गंदा पानी आ रहा है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस बेरुखी और लापरवाही से परेशान होकर छात्र निर्दोष अपने गंदे कपड़े और बाल्टी लेकर बदायूं-बरेली हाईवे पर दातागंज तिराहे के पास पहुंच गया। वह बीच सड़क पर बैठकर कपड़े धोने लगा। छात्र के इस कदम से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और देखते ही देखते भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल छात्र के इस कदम से शहर में हड़कप मचा हुआ है और छात्र को समझ कर जाम खुलवा दिया है।
