• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया, डीएम बूथ पर पहुंचे

Naya Badaun by Naya Badaun
January 31, 2026
निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया, डीएम बूथ पर पहुंचे
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बूथ पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों का मतदाता पहचान पत्र बने, यह सुनिश्चित करें तथा निर्वाचक नामावली से जुड़े समस्त कार्यो को पूरी निष्पक्षता, सुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं, प्राथमिक विद्यालय जाजपुर, जरौली सदर तहसील आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी 06 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रारूप 6, 7, 8 व अन्य प्रारूपों की स्थिति को जाना तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान साप्ताहिक दावे एवं आपत्तियों का विवरण एनआईसी बदायूँ की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस अवसर पर समबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

माघ मेला : प्रशासन चौकन्ना, रूट डायवर्जन लागू, डीएम अवनीश राय ने कछला गंगा घाट पर परखीं व्यवस्थाएं

Next Post

माघ पूर्णिमां पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version