नया बदायूं

चेयरमैन ने सात दिवसीय विशेष शिविर का किया समापन

नया बदायूं। शहर के पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फातिमा रजा नगर पालिका अध्यक्ष बदायूं रही। मुख्य अतिथि के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा मां सरस्वती का माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सार वंदना की सुंदर प्रस्तुति की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर एवं कार्यक्रम अधिकारी किरण वाला द्वारा साल पहना कर उनका सम्मान किया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई तथा कार्यक्रम के बीच-बीच में कार्यक्रम की संचालिका नीलम आर्य द्वारा सुंदर पंक्तियां द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय की स्वयंसेविकाओं द्वारा होली के लोक नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। सभी ने कार्यक्रम का तहे दिल से प्रशंसाना की। मुख्य अतिथि के वक्तव्य ने छात्रों का सुंदर मार्गदर्शन किया एवं उन्होंने छात्रों से भविष्य में कभी भी आवश्यकता पड़ने पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। छात्राओं द्वारा निवेदन करने पर पार्वती कन्या इंटर कॉलेज से सुभाष चौक तक तथा आसपास की सड़कों की मरम्मत का भी कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य अमिता आलोक सहित मौजूद रहीं।

Exit mobile version