नया बदायूं, संवाददाता।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शहर के डायट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का आयोजित सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, साहित्यकार सोनरूपा विशाल, समाज सेविका विमलेश गुप्ता, अधिवक्ता प्रेमवती मौर्य, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, जिला मंत्री रचना शंखधार ने संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत महिलाओं द्वारा एक जागरूकता पदयात्रा भी निकाली गई, जो डाइट ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर संतोष सिंह तिराहे एक लंबी मातृशक्ति की पदयात्रा पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर नारी सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा महिलाओं को जब नेतृत्व के अवसर मिलते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव तेजी से दिखाई देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं, उन्होंने समाज में नई जागरूकता पैदा की है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा। यहां पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा यह अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साहित्यकार सोनरूपा विशाल ने कहा सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। अधिवक्ता प्रेमवती मौर्य ने कहा शिक्षा और कौशल विकास के बढ़ते अवसरों ने महिलाओं को सशक्त बनाया है और वे समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सम्मलेन कार्यक्रम में समाज सेविकाह विमलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, जिला मंत्री रचना शंखधार ने संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, राजवती वर्मा, मोनिका गंगवार, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह, गुड्डी राघव, जया साहू, योगिता रस्तीगी, बबली शर्मा, सांध्य शुक्ला, ख़ुशी आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।
महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम : राजीव कुमार गुप्ता
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आज देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहां महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास किए गए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगा।
