बदायूं, संवाददाता।
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एंटी करप्शन की बैठक आवास विकास कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष गिरिराज किशोर गुप्ता ने की।
बैठक में भ्रष्टाचार को समाप्त करने, संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गिरिराज किशोर गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज और राष्ट्र के विकास में बड़ी बाधा है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ जनहित में कार्य करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक में बदायूं जिले में संगठन की पकड़ मजबूत करने और ग्रामीण स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार से आम जनता को होने वाली परेशानियों के खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही आने वाले दिनों में जनजागरूकता अभियान चलाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर नजर रखने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान संगठन मंत्री हरिओम सिंह, जिला सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी रवेंद्र कुमार प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।
