• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मदर एथीना स्कूल में धूमधाम से मनाई गई फेयरवेल पार्टी

Naya Badaun by Naya Badaun
January 25, 2026
मदर एथीना स्कूल में धूमधाम से मनाई गई फेयरवेल पार्टी
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर के मदर एथीना स्कूल में रविवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा से पूर्व उन्हें परीक्षा के तनाव से दूर रखते हुए उत्साह और उमंग से भरपूर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव के परीक्षा को एक पर्व एवं उत्सव के रूप में लेने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर फेयरवेल किंग एवं फेयरवेल क्वीन के रूप में क्रमशः अभिनव पाठक और समरिद्धी त्रिवेदी को चुना गया।

छात्र-छात्राओं को सौंपे उपहार
रविवार को आयोजित फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम के तहत कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को शुभकामनाएं देते हुए आकर्षक टाइटल्स एवं उपहार भेंट किए। इसके साथ ही कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सामूहिक गान एवं सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने को विविध प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के हेड बॉय अभिनव पाठक एवं हेड गर्ल समृद्धि त्रिवेदी ने अपने भावुक शब्दों में विद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को साझा किया। जिससे वातावरण भावनात्मक हो उठा। सभी विषय अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन को मत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रेरणादायक संदेश दिए।

छात्र-छात्राओं ने सेल्फी ली
फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों एवं शिक्षकों के साथ यादगार पलों को संजोते हुए सेल्फी ली और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

निदेशक ने छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, मेहनत एवं लगन के साथ अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वह्न करने के लिए प्रेरित किया।

Previous Post

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सौगात: यूपी के 18.78 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Next Post

यूपी में मेगा प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्यमंत्री योगी ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version