• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बैंक कर्ज और बिजली बिल से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकशी

बिसौली कोतवाली के कुंआडांडा गांव का मामला, कोहराम

Naya Badaun by Naya Badaun
February 6, 2026
बैंक कर्ज और बिजली बिल से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकशी
ShareShareShare

नया बदायूं संवाददाता। बैंक के कर्ज और अधिक बिजली बिल के चलते एक किसान ने खेत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बताया कि किसान कर्ज की वजह से काफी दिन से परेशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मामला बिसौली कोतवाली के कुंआडांडा गांव का है। यहां के रहने वाले मुकेश, 45 वर्ष, पुत्र बंशीधर पर बैंक का करीब तीन लाख रुपए का केसीसी कर्ज था। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये बिजली का बिल भी उनका बकाया था, जिससे वह काफी समय से परेशान थे। गुरुवार शाम को मुकेश ने खेत में फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकले और खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मुकेश काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजन खेत पर गए और उन्हें फंदे पर लटका पाया। इसके बाद परिवार ने बिसौली कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मुकेश के बेटे मिंटू ने बताया कि उनके पिता ने लगभग तीन साल पहले केसीसी से डेढ़ लाख रुपए का लोन लिया था। ब्याज सहित यह कर्ज करीब तीन लाख रुपए हो गया था, जिससे बैंक की ओर से लगातार नोटिस आ रहे थे। इसके अलावा घर के बिजली कनेक्शन का बिल लंबे समय से बकाया था। अचानक डेढ़ लाख रुपए का बिल आया तो मुकेश सदमे में थे और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। किसान की मौत के बाद उनकी दो बेटियां और तीन बेटों की शादी की चिंता परिजनों को सता रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मुकेश द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version