नया बदायूं

अनुशासन, सेवा और संकल्प से गढ़ा जाता है, उज्ज्वल भविष्य : प्राचार्य डा.प्रशांत कोहली 

 

बदायूं संवाददाता।

नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। युवाओं को नशे से दूर रहने और प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई।

मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. प्रशांत कोहली ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त होती हैं। युवा यदि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो कोई भी बाधा उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डा.मनवीर सिंह ने कहा कि संकल्पशील युवा इतिहास रचने की क्षमता रखते हैं। देशभक्ति, सकारात्मक सोच और सेवा भाव से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है।जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाशक्ति राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण राष्ट्र को विश्व गुरु बनाएगा।

लाडो डिटर्जेंट

रोवर प्रभारी डा.लक्ष्य सिंह और रेंजर प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री अर्चना के मार्गदर्शन में रोवर-रेंजर की टोलियों का निर्माण कर उत्तर दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर प्रो.बैकुंठ नाथ शुक्ला, डा. विक्रांत उपाध्याय, रवि भूषण पाठक, डा.सत्यम मिश्रा, डा. रुचि, निहारिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Exit mobile version