• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लखनऊ अग्निकांड के मृत बच्चों को बदायूं में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष

Naya Badaun by Naya Badaun
June 24, 2026
लखनऊ अग्निकांड के मृत बच्चों को बदायूं में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

राजधानी लखनऊ के अलीगंज-पूर्णिया क्षेत्र स्थित एक कोचिंग परिसर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत से आहत व्यापारियों एवं नागरिकों ने बुधवार शाम शास्त्री चौक पर कैंडल मार्च निकालकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में व्यापारी, सराफा कारोबारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस अग्निकांड में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों को संगठन की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने घटना को लेकर प्रशासनिक जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस भवन में कोचिंग और गेमिंग जोन संचालित हो रहा था, वहां सुरक्षा मानकों एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। वक्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्यमंत्री से की न्याय की मांग
जितेंद्र महाजन ने प्रदेश सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर संदीप वर्मा, दीपक गुप्ता, कपिल रस्तोगी, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, सूर्य प्रकाश वर्मा, रामदास वर्मा, दीपक सैनी, यश गुप्ता, अक्षत गुप्ता, प्रशांत वर्मा, संजीव गुप्ता, अमित प्रकाश, विपुल रस्तोगी, संजय रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी, अनिकेत गुप्ता, राजेश गुप्ता, योगेश अरोड़ा, सुनील गुप्ता, डॉ. संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

परिवाहन विभाग का अभियान : 24 वाहनों पर लगे रिफ्लेक्टर, 9 वाहन सीज

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version