• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने सौंपा ज्ञापन, बोले मंदिरों को नियंत्रण मुक्त करें केंद्र सरकार

Naya Badaun by Naya Badaun
June 17, 2026
अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने सौंपा ज्ञापन, बोले मंदिरों को नियंत्रण मुक्त करें केंद्र सरकार
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

बुधवार को अखिल भारतीय सनातन बोर्ड जिला बदायूं के पदाधिकारीयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन पत्र कचहरी चौराहे के निकट मालवीय आवास सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा गया।

संगठन जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू ने बताया
कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि सनातन धर्म के आधार स्तंभ हमारे पुजारी महंतो को आज तक उपेक्षित रखा गया है। उनके समक्ष आर्थिक, आवासीय ,स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। आज सनातन बोर्ड द्वारा पुजारी/ पुरोहितो को राजकीय मानदेय, शासकीय पहचान पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, आयुष्मान कार्ड, जीवन बीमा कराने, पेंशन योजना, निशुल्क यात्रा पास, वार्षिक धर्म की यात्राओं का आयोजन, धार्मिक कार्यों के प्रशिक्षण को गुरुकुल बनाए जाने की मांग उठाई गई है। सनातन बोर्ड प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार के समक्ष ज्ञापन पत्र के माध्यम से देश के सभी मंदिरों को नियंत्रण मुक्त करने, केंद्रीय सनातन बोर्ड बनाने, मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त करने को ट्रिब्यूनल बनाने और मंदिरों में गैर हिंदू अधिकारियों व गैर हिंदू व्यापारियों को तत्काल हटाए जाने जैसी मांगों को उठाया गया है। वरिष्ठ पुरोहित रामनिवास शर्मा ने जिले के सभी पुरोहितों से संगठित होने का आवाहन किया। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू के प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पंडित एनएल पाराशरी, पंडित धनीराम शर्मा, पंडित वैभव कुमार पाराशरी, पंडित विनोद पाराशरी, पंडित ललित मिश्रा, पंडित सत्येंद्र मिश्रा, पंडित अखिलेश शर्मा, पंडित रविंद्र मिश्रा, पंडित सत्यपाल शर्मा, पंडित अभिमन्यु पांडे, पंडित अजय चौहान, पंडित हरिद्वारी लाल गिरी, पंडित अशोक कुमार शर्मा, पंडित देवेंद्र शर्मा, पंडित शिवम पाराशरी व अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के समस्त पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous Post

व्यापारियों को एकजुट करने को चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

Next Post

विद्युत उपकेंद्र मुजरिया पर 18 जून को 7 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version