नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में विश्व योग दिवस पर 21 जून 2026 को जनपद भर में योग किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आयुर्वेदिक विभाग से लेकर प्रशासन सभी तैयारियों में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर संस्थाओं की ओर से तैयारियां व अभ्यास शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार को बदायूं शहर के डायट ऑडिटोरियम में विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां दिखी हैं। यहां वैसे तो रोजाना योग किया जाता है। बदायूं में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर की प्रेरणा से चल रही योग कक्षा चलती हैं। मगर विश्व योग दिवस को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और योग कक्षा में बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंतजलि योग समिति की ओर से मंगलवार को योग कराया गया। जिसमें बदायूं शहर के आमजन, वरिष्ठ नागरिक और अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुरूष शामिल हुए हैं। जिसमें योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर, नैना सारस्वत, यशस्वी सिंह, अनुपम सिंह, हिमाद्री, उषा देवी, लवली चौहान, उषा पाल, अखिलेश, मधु, सोनी, नीलम सक्सेना, मधु, चंद्रावती, सौम्या, महेश्वरी देवी, रेखा, सुनीता, गुप्ता, दीपा, सुखरानी, रेनू, कुसुम,अनीता, शारदा यादव, संध्या यादव, ममता, अंजू, प्रवेश चौहान,एवं शांति राठौर आदि बहने उपस्थित रही।
योग के बताएं लाभ और बीमारियों से बचाव
मास्टर ट्रेनर आयुष विभाग के सोनू पटेल ने मधुमेह से संबंधित आसान करवाएं तथा डॉक्टर जितेंद्र कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद विभाग दातागंज द्वारा 25 से 30 लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया।

Discussion about this post