• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं शहर में 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

Naya Badaun by Naya Badaun
June 11, 2026
बदायूं शहर में 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता। 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही जनकल्याणकारी एवं विकासपरक नीतियों के क्रम में बदायूं शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में आज शहर विधायक महेश गुप्ता द्वारा लगभग 35 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

गुरुवार को बदायूं शहर में राजाराम इंटर कॉलेज से शहबाजपुर चौक वाया पार्वती इंटर कॉलेज तक लगभग 18 लाख रुपये की लागत से पीसी सड़क निर्माण कार्य तथा मधुबन कॉलोनी में चरण देवी ओमकार के घर से एचएस पब्लिक स्कूल तक लगभग 17 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
शहर विधायक  महेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं शहर में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर मोहल्ले और हर वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और आने वाले समय में और भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही शहर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल, सभासद मोहित सक्सेना, हिमांशु कठेरिया, आशीष कश्यप, श्याम पाल दिवाकर, मनोज चंदेल, गोविन्द शर्मा जी, जितेन्द्र साहू, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, डीपी पाल, हिमांशु साहू, सौरभ साहू, आदित्य श्रोतीय, मोनिका गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

बिसौली में बंद घर से चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार और माल बरामद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version