नया बदायूं, संवाददाता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” एवं राष्ट्र निर्माण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 05 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद बदायूं के विभिन्न बूथों एवं स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता बदायूं सिविल लाइन मंडल, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम ललेई, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका परिसर दातागंज, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम शहजाद नगर तथा पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बिसौली नगर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश एक साथ समाज तक पहुंच रहा है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान को समर्पित रहे हैं। सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए देशभर में हरित भारत के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे है।
पूर्व विधायक बिसौली कुशाग्र सागर ने कहा प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अटूट है। यदि हमें स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य चाहिए तो वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, जिला सह-कार्यालय मंत्री जितेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल महामंत्री रचित साहू, शक्ति केन्द्र संयोजक सूर्य गौरव गुप्ता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Discussion about this post