• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कार्यालय का निरीक्षण कर सीएमओ ने टटोली नब्ज, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं….

Naya Badaun by Naya Badaun
June 3, 2026
कार्यालय का निरीक्षण कर सीएमओ ने टटोली नब्ज, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं….
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता। 

बदायूं के नवागत सीएमओ ने कार्यभार ग्रहण किया है उसके बाद से लगातार स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय बने हुए हैं। उन्होंने सीएमओ कार्यालय के एक-एक कक्ष का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा इसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए और सभी से कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कामकाज किया जाए। जिससे आम जनमानस को लाभ मिल सके और विभाग की व्यवस्थाओं में सुधार हो। फिलहाल निरीक्षण कर पूरे विभाग की नब्ज को टटोल लिया है और आगे कामकाज करने का रोड मैप तैयार कर लिया है।

बुधवार को सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा ने सीएमओ कार्यालय के एक-एक कक्ष का निरीक्षण किया और अधिकारी कर्मचारियों से परिचय किया। कार्यालय में फैली व्यवस्थाएं और साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए कहा कि बेहतर साफ सफाई के साथ कार्यालय को रखें। रंगाई पुताई कराएं और साफ स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि समय से ड्यूटी की जाए अगर किसी ने कार्य के प्रति लापरवाही की और किसी तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत आई तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। इसमें किसी तरह की क्षमा नहीं होगी। एसीएमओ डिप्टी सीएमओ कार्यालय से लेकर लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा ड्राइवर के कक्ष तक जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने दायित्व को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चर्चा में नवागत सीएमओ का अंदाज

बदायूं में सीएमओ की कुर्सी पर डॉक्टर विकास शर्मा की तैनाती कर दी गई है। शासन से डॉक्टर विकास शर्मा की तैनाती की गई इसके बाद उन्होंने आकर एक जून को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। मगर अधिकारी कर्मचारियों की जुबान पर नवागत सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा का अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि 1 जून को जब है बदायूं में ज्वाइनिंग लेने आए तब उन्होंने अपनी गाड़ी के ड्राइवर को चौराहे पर ही रोक दिया और हाथ में बैग लिया दूसरे हाथ में मोबाइल लेकर कार्यालय को निकल पड़े। गेट से लेकर अंदर तक कार्यालय की व्यवस्थाओं की तस्वीर मोबाइल में कैद करते हुए अपने कार्यालय के गेट पर पहुंचे तो चपरासियों ने रोकने का प्रयास किया कि आखिर आप कौन हैं और क्यों बिना इजाजत के कार्यालय में जा रहे हैं। मगर नवागत सीएमओ कर्मचारियों को नजर अंदाज करते हुए सीधे अंदर पहुंचे उसे समय सीएमओ की कुर्सी पर कार्यवाहक सीएमओ डॉक्टर मोहन झा बैठे हुए थे, उन्होंने भी कहा कि आप कौन किस कार्य से आए हैं तो एक अलग अंदाज में नवागत सीएमओ बोले डॉ विकास शर्मा सीएमओ बदायूं। यह सुनते ही कार्यवाहक सीएमओ कुर्सी से उठे और सभी अधिकारी कर्मचारी एकदम दंग रह गए। यह अंदाज सीएमओ का चर्चा का विषय बना हुआ है।

हर कमरा में लगाए जाएंगे एसी

नवागत सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा ने कार्यालय का निरीक्षण किया और व्यवस्था को देखा इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने स्थापना पटल सहायक से कहा कि सीएमओ कार्यालय के सभी कक्षा के कार्यालय में एसी लगाए जाएं। जिससे भीषण गर्मी में अधिकारी कर्मचारी सुरक्षित रहें और सही से कामकाज कर सकें।

Previous Post

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा : बदायूं में 1791 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version