नया बदायूं, संवाददाता।
रविवार को हर वर्ष की भांति विद्या भारती के विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरि सिंह ढिल्लो(सदस्य विधानसभा परिषद शिक्षक खंड बरेली एवं मुरादाबाद) विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र गुप्ता नगर विधायक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, राजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा रहे। बाल कल्याण समिति के मंत्री मनीष सिंगला एवं अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता जी ने आगंतुक अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक परिस्थितियों प्रस्तुत की गई मुख्य अतिथि एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा एवं दशा देने का कार्य करते हैं। विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं कहां की ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा ही छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय ही नए एवं जागरूक समाज की स्थापना करते हैं। विद्या भारती के शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह जी का भी सानिध्य हमने विद्यालय को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में वृज क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रजनी मिश्रा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य सुरेंद्र मिश्रा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिव देवी विद्या मंदिर के अध्यक्ष नवनीत एवं प्रबंधक वीरेंद्र झा द्रौपदी देवी के प्रबंधक मनीष सिंघल एवं मदन लाल राजपूत तथा श्रीराम के प्रबंधक ओमप्रकाश जी उपस्थित रहे।


Discussion about this post