नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जिला जेल में औचक निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। डीएम अवनीश राय ने एसएसपी अंकिता शर्मा व अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान किसी भी आपत्तिजनक वस्तु का मिलना प्रकाश में नहीं आया है। उन्होंने जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान पाकशाला, स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Discussion about this post