• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Naya Badaun by Naya Badaun
May 29, 2026
बदायूं में पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
डीएम अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए परीक्षा को सुचिता पूर्ण, शांतिपूर्ण व सकुशल रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अवनीश राय ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के संबंध में प्राप्त सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पांच केंद्रों पर परीक्षा
एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 31 मई 2026 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नेहरू मेमोरियल शिव नरायन दास पीजी कालेज, केदारनाथ महिला इंटर कालेज, राजकीय डिग्री कालेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कालेज व एसके इंटर कालेज हैं। जिसमें 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक दो केन्द्रों पर एक केन्द्र प्रतिनिधि भी नियुक्ति किया गया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा
एडीएम ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 9.00 से मध्यान्ह 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2.00 बजे से 5.00 तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही है। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व ऑब्जर्वर आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

गंगा स्नान को तैयारियां पूर्ण, डीएम-एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं

Next Post

ब्लेड वाले तार में उलझे बाइक सवार की गर्दन कटने से मौत, एक घायल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version