नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं के तहसील मुख्यालय सहसवान में पौराणिक धार्मिक स्थल सरसतो कुंड है। यहां इस सरसोता कुंड में एक युवक का शव पड़ा मिला है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां कुंड में शव पड़ा होने की सूचना पर सहसवान कोतवाली पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल इलाके की भीड़ मौके पर जुटी है और हड़कंप मचा हुआ है।
बुधवार की सुबह सहसवान कस्बा में सरसोता कुंड में कुछ लोगों ने उतराता हुआ शव देखा। इसकी सूचना जरा देर में मोहल्ला सहित इलाके में फैल गई। जिसके बाद लोगों ने सहसवान कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसमें बताया कि सरसोता कुंड में किसी का शव उतरा रहा है। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और फिर जैसे-तैसे सरसोता कुंड से युवक का शव निकलवाया है। पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखे जा रहे हैं। वहीं युवक के शवल की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में है। वहीं पुलिस के द्वारा कुंड पर रहने वाले लोग व आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। आखिर कैसे यह घटना हुई और युवक का शव पानी में क्यों उतराता मिला है।

Discussion about this post