• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को सीडीओ ने परखा

Naya Badaun by Naya Badaun
May 25, 2026
जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को सीडीओ ने परखा
ShareShareShare

नया बदायूं,संवाददाता
जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को परखने के लिए अचानक सीडीओ गामिनी सिंगला ने सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, स्टोर और शौचालयों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। इस दौरान सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारी डाक्टरों के बीच हड़कंप मचा रहा और पसीना-पसीना होते रहे।

सोमवार को अवकाश के बाद अस्पताल खुलने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। सीडीओ के निरीक्षण के समय सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय कोर्ट एविडेंस के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जो बाद में अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सबसे पहले स्टाफ का ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और दवा स्टोर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। सीडीओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर रखरखाव में कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर मैनेजर समेत अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के बाद सीडीओ वापस लौट गईं।

Previous Post

कछला घाट पर की गई व्यवस्थाओं का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version