• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं के आलापुर में वाटर पार्क में नहाने गए बच्चे का मिला शव, वाटर पार्क सील, केयर टेकर गिरफ्तार

Naya Badaun by Naya Badaun
May 24, 2026
बदायूं के आलापुर में वाटर पार्क में नहाने गए बच्चे का मिला शव, वाटर पार्क सील, केयर टेकर गिरफ्तार
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के बदायूं से पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे वाटर पार्क का स्विमिंग पूल में आखिरकार घटना हुई गई। वाटर पार्क में नहाने आए बच्चे का शव मिला है बच्चों की डूबने से मौत हुई है । पुलिस की साठगांठ से मामले को रफा दफा कर बच्चे का शव दफन कर दिया गया। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और मजिस्ट्रेट अफसर मौके पर पहुंचे तो मामले की जांच कर वाटर पार्क को सील कर दिया गया है और केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया है वही बच्चे का शव दोबारा से निकलवा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है।

कब्र से निकलवाया गया बच्चे का शव, पोस्टमार्टम कराया
जनपद बदायूं में वाटर पार्क में नहाने गए एक मासूम की शनिवार को डूबकर मौत हो गई। वहीं परिवार वालों ने शव को दफना दिया। मामले की जानकारी पर डीएम अविनश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया। जबकि बाद में उसे पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

भसराला के बच्चों की हुई डूब कर मौत
घटनाक्रम अलापुर थाना क्षेत्र के भसराला गांव में जिआउद्दीन नाम के व्यक्ति का वाटरपार्क बन रहा है। हालांकि अभी से उसमें लोगों ने नहाना शुरू कर दिया है। गांव के ही जफर का 7 साल का बेटा हसनैन शनिवार 23 मई को वाटरपार्क में नहाने गया था। वहां नहाते वक्त हसनैन अचानक डूब गया। आसपास नहा रहे युवकों ने उसे बमुश्किल निकाला लेकिन तब तक हसनैन की मौत हो चुकी थी। इधर, परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। जबकि बाद में उसे दफना दिया गया।

पिता की तहरीर पर प्रशासन में मचा हड़कंप
इधर, रविवार को आज पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी और वाटरपार्क संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजी। डीएम की अनुमति मिलने पर एसडीएम सदर मोहित सिंह की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को निकाला, जबकि बाद में उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

प्रशासन ने सील कर दिया वाटर पार्क
प्रशासन ने वाटरपार्क को सील कर दिया है। पिता की तहरीर पर वाटरपार्क संचालक समेत केयर टेकर नदीम के खिलाफ बिना अनुमति वाटरपार्क बनवाना, सुरक्षा के इंतजाम न करना समेत जल नियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। वही वाटर पार्क को सील कर दिया गया है और विभागीय जांच पड़ताल एवं पुलिस की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इंस्पेक्टर और हलका इंचार्ज पर कारवाई तय
एसएचओ व दरोगा के खिलाफ कार्रवाई तय माना जा रहा है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिषेक सिंह भी आज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी सिटी ने अपनी रिपोर्ट में इस मामले में एसएचओ अलापुर माधव सिंह विष्ट व हल्का दरोगा मनोज कुमार के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है। इसके मुताबिक स्वीमिंगपूल बन गया और उसमें लोग अवैध तरीके से नहाने लगे लेकिन थानास्तर से इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इसलिए पुलिस के इंस्पेक्टर और हलका इंचार्ज पर कार्रवाई तय माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारी की सुनिए::::
प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह विष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल केयर टेकर नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Previous Post

पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भी रखें दाना पानी : संजीव

Next Post

प्रधानमंत्री का आवाहन : सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने साइकिल से कार्यक्रमों में की सहभागिता

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version