नया बदायूं, संवाददाता।
सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए का प्रचार कर रहे हैं। जिले भर में प्रचार कर जनमानस को सपा की नीतियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने 116 शेखुपुर विधानसभा के ग्राम चंद्पुरा, अलई नगला, झझरऊ, अजरऊ में पीडीए के प्रचार के लिए जनसभा की। आबिद रज़ा की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी तथा हार फूलों से ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का स्वागत किया। चंद्पुरा जाते समय ककराला में माजिद खां सभासद ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया।
सभी गांव की जनता ने आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया और कहा जब से सपा बनी है, हमने हमेशा सपा को साईकिल को वोट दिया है। चार बार सपा की सरकार बन चुकी लेकिन हमारे गांव की सड़कों में अभी भी गड्ढे है। हमारे गांव में कोई विकास नहीं हुआ है। ग्राम बिरिया डांडा से अलई नगला तक का रोड आज भी कच्चा है। अपने विधायक से हम कहते कहते थक गए लेकिन आज तक पक्का रोड विधायक जी नहीं बनवा सके। हम गांव वाले एक तरफा 95 प्रतिशत साईकिल को वोट देते हैं। लेकिन विधायक बनने के बाद हमारे गांव में विकास के बारे में कोई नहीं सोचता। ग्रामवासियों ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से कहा हमने सुना भी है और देखा भी है कि आप जब बदायूं के विधायक थे तब आपने बदायूं का बहुत विकास कराया था। आप काम करने वाले व्यक्ति है, आप अपने लोगों की लड़ाई भी मजबूती से लड़ते है। हमें आप जैसा नेता ही चाहिए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा हम पूरे जिले में पीडीए का प्रचार करने निकले हैं। 2027 में हर हाल में अखिलेश को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। रही बात आपकी टूटी सड़कों की 2027 के बाद आपके इलाके में ऐतिहासिक विकास होगा। कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी।
यह रहे मौजूद
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ दलवीर यादव, बदन सिंह यादव, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिह शाक्य, शाहिद, साबिर, शमशाद, अफरोज,अशफाक, बंटी, मुख्तियार, किशवर, आज़ाद खान, तसब्बर, मुन्ने खान, अरशद जहांगीर, इरफान अंसारी, शमशाद अंसारी मौजूद रहे।

Discussion about this post