• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिजली व्यवस्था को सुधारें और फोन उठायें अफसर : जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी

Naya Badaun by Naya Badaun
May 22, 2026
बिजली व्यवस्था को सुधारें और फोन उठायें अफसर : जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक व डीएम अवनीश राय के साथ जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगन व निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की प्रगति में सुधार हुआ है, निरंतर प्रयासरत रहें। इस मौके पर जिला वन अधिकारी निधि चौहान, एडीएम प्रशासन अरूण कुमार, सीएमओ डॉ. मोहन झा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

गरीब-बेसहारा लोगों की सरकारी योजनाओं से करें मदद
यूपी सरकार में राज्य मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी बरसात को लेकर नालों की अभी से ही सफाई कराने के लिए कहा तथा बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं में पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को गोशालाओं में निराश्रित गोवंशों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था तथा छांव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी सक्रिय रहें और जनता के फोन उठाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। भीषण गर्मी है बिजली सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनायें, जिससे जनहित को दिक्कत न हो।

बिजली विभाग की लापरवाही पर सख्त दिखे जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों को अधिकारी समय-समय पर चेक करें। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में लोकल ब्रेकडाउन से आमजन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता हो वहां बिजली घरों को उच्चिकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी को लेकर आगामी एक महीने के लिए ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाए कि खराब तार व लाइन आदि को तत्काल ठीक कराया जा सके, जिससे आमजन प्रभावित न हो। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलवाने की व्यवस्था की जाये। बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर को ठीक न करने, लाइन समय से न जोड़ने जैसी शिकायतें आ रही हैं।

पेयजल मिशन का उठाया मुद्दा
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने ग्र्रामीण पाइप पेयजल मिशन योजना में कराए जा रहे कार्यों को लेकर पाइप बिछाने के लिए किए गए सड़कों के गडढ़ों को ठीक कराने के लिए कहा। विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने कहा कि जनपद में 162 कोल्ड स्टोरेज है, इसमें भी विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विकास कार्यों को मिली 42वीं रैंक
डीएम अवनीश राय ने जिले के विकास कार्यों की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अप्रैल 2026 तक के कार्यों में जनपद को विकास कार्यों में 42वीं रैंक, राजस्व में 19वीं तथा संयुक्त रूप से 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 85 योजना व कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है, जिनमें से जनपद को 53 योजना व कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 04 में बी श्रेणी, 01 में सी श्रेणी, 03 में डी श्रेणी प्राप्त हुई है। 24 योजना व कार्यक्रम ऐसे हैं जिसमें श्रेणी नहीं दी जाती है। डीएम ने बताया कि जिन कार्यक्रमों में बी श्रेणी प्राप्त हुई है उनमें 15वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस 2 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, नई सड़कों का निर्माण व सीएमआईएस के निर्माण कार्य हैं। वहीं फैमिली आईडी में सी श्रेणी प्राप्त हुई है तथा विद्युत बिल के सुधार को आवेदन, जननी सुरक्षा योजना का लाभ व आईसीडीएस पोषण योजना में डी श्रेणी प्राप्त हुई है, इन सभी में सुधार के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं जिस पर कार्य किया जा रहा है।

हर महीने रोजगार को करें 200 आवेदन
डीएम ने मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के 1600 लक्ष्य की पूर्ति के लिए उपायुक्त उद्योग व लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह कम से कम 200 आवेदन प्राप्त कर लाभार्थियों का चिन्हांकन प्राथमिकता से किया जाए, तभी लक्ष्य की पूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं में हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम से प्रेशर चेक करने के उपरान्त सड़कों के गडढ़े भरवाए जाएं।

तीन केंद्रों पर बनेगा ट्रामा सेंटर
डीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर होने वाली घटनाओं में घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए एक्सप्रेसवे के समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज, दातागंज व बिनावर में ट्रॉमा मैनेजमेंट बनाने के दृष्टिगत जनशक्ति व उपकरण आदि की व्यवस्था के लिए शासन को लिखा गया है तथा इस पर कार्य किया जा रहा है।

 

Previous Post

ओवरलोड डंपर ने पीटीओ की गाड़ी को मारी टक्कर,पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Next Post

2027 में सपा की बनेगी सरकार, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री : पूर्वमंत्री आबिद रज़ा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version