नया बदायूं, संवाददाता।
उझानी रोड पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में नरूऊ, मलिकपुर के ग्राम वासियों ने परियोजना अधिकारी उत्कर्ष कुमार के लिए हाईकोर्ट के आदेश को लगाकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कि उझानी नगर पालिका का दूषित पानी ग्राम नरूउ, मलिकपुर अचौरा में ना प्रवाहित करने के आदेश दिए हैं तथा नगर पालिका अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए यह कहा है कि एसटीपी प्लांट बनाकर इस दूषित पानी को हम भैंसोर नदी में डालेंगे।
मंगलवार को ज्ञापन के दौरान ग्राम वासियों का कहना है की नेशनल हाईवे 530 बी के ठेकेदार नरुउ ग्राम के बाहर पुलिया बनाकर नगर पालिका का गंदा पानी जो इस समय रोड बनने से बंद है उसे पुनः प्रवाहित करने के लिए योजना बना रहे हैं, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं ग्राम वासियों का कहना है कि यह पुलिया का निर्माण जब तक एसटीपी प्लांट लगाकर यह गंदा पानी भैंसोर नदी में डाला जाए इस दूषित पानी के कारण ही ग्राम नरुउ के 50 फीसदी निवासी पीलिया के शिकार थे। इस दूषित पानी के कारण नरूउ गांव के पांच और हैंडपाइप जल निगम द्वारा प्रतिबंधित कर दिए गए थे, कि कोई इनका पानी नहीं पिएगा, ग्रामवासी इस मुद्दे को लेकर के 18 अगस्त 2025 से 29 दिसंबर 2025तक धरना व क्रमिक अंशन किया। जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में धरना किया ग्राम के निवासी कमल प्रताप सिंह द्वारा वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए जन याचिका संख्या 2378 2025 दाखिल की थी जिसमें यह आदेश हुआ था। परियोजना अधिकारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया उत्कर्ष कुमार को सभी तथ्य बताए गए। उन्होंने संबंधित इंजीनियर से वार्ता करके जांच करने का आदेश दिया एवं कहा कि अगर गांव के पास में 20 मीटर पर मीलाल नगला में कोई पुलिया बन गई है तो पुलिया की कोई आवश्यकता नहीं है।
यह रहे मौजूद
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर, एससी एसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण पाराशर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रजा, नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष सभासद रियासत खान, कमल प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह सोलंकी, राजाराम, छोटेलाल जाटव, ओम प्रकाश जाटव, बलबीर सिंह, रामसिंह, नरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, योगेंद्र सिंह सोलंकी, तेजेंद्र पाल कश्यप, नरेश कुमार, हरि सिंह, मुन्नालाल जाटव मौजूद रहे।

Discussion about this post