• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Naya Badaun by Naya Badaun
May 8, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मालवीय आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ मानदेय शीघ्र मिलना चाहिए। अगर मानदेय का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो हम लोग भूख हड़ताल करेंगे।
शुक्रवार को धरना बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि बर्ष 2025 का जुलाई अगस्त सितंबर तीन माह का मानदेय जनपद की लगभग 510 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ है। जिस का शीघ्र भुगतान किया जाए। शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पांच लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था की गई है। जिसमें आज लगभग 8-10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनवाये जाएं। इस मौके पर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के लिए सौंपा गया। जिसमे प्रमुख मांग भीषण गर्मियों को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए। प्रत्येक महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्ति की अवधि 65 वर्ष की जाए। जिला स्तर पर संघ के पदाधिकारी के साथ बैठक का एक पत्र जारी किया जाए। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि अगर शीघ्र ही मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शोभा वर्मा, जिला संगठन प्रभारी चांद बी, ब्लॉक अध्यक्ष दहगवां शशि रानी सक्सेना, कादरचौक ब्लॉक अध्यक्ष कुमकुम जौहरी, जिला सचिव खजाना देवी, निशा सक्सेना, भगवान देवी, राजवाला, सर्वेश शर्मा, माया देवी, रामदेवी, पुष्पा देवी, प्रीति वर्मा, कंचन देवी, अनवरी बेगम, डिंपल वाष्णेय, शकुंतला देवी, रेखा देवी, राजबाला भारती, अर्चना सक्सेना, मोहिनी शर्मा मौजूद रहीं।

Previous Post

बरसात से पहले बदायूं शहर में नगर पालिका ने शुरू कराई नालों की तलीझाड़ साफ-सफाई

Next Post

सदर विधायक महेश गुप्ता ने जनता को समर्पित की 15 लाख की सड़क

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version