• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सीएम योगी की बदायूं पर नजर : मुख्यमंत्री दूत ने अचानक देखीं व्यवस्थाएं

Naya Badaun by Naya Badaun
April 28, 2026
सीएम योगी की बदायूं पर नजर : मुख्यमंत्री दूत ने अचानक देखीं व्यवस्थाएं
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
मिशन 2027 करीब है। बदायूं सपा का गढ़ कहा जाता है, भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव 2022 में जिस तरह झटका लगा। 2017 में पांच विधानसभा बदायूं में भाजपा को मिलीं थीं लेकिन वर्ष 2022 में दो सीट भाजपा को गंवानी पड़ी। फिर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को एक और झटका लगा। जिसमें बदायूं लोकसभा सपा के हाथ चली गई। इसके बाद पिछली महीने में एचपीसीएल में दो अधिकारियों की हत्याकांड हो गया। जिसमें आरोपी भाजपाई जनप्रतिनिधियों के करीबी होने से विपक्ष ने मुद्दा बनाया। इससे लगातार बदायूं में राजनीतिक तौर पर भाजपा को नुकसान नजर आ रहा है। अगर यही हालात रहे तो मिशन 2027 में भाजपा को राजनीतिक तौर पर और ज्यादा नुकसान न हो जाये। इसलिए बदायूं पर मुख्यमंत्री की नजर सीधी हो गई है। मुख्यमंत्री ने अचानक अपने दूत को भेजकर बदायूं की एक ऐसी रिपोर्ट तैयार करा ली है। जिसमें राजनीतिक, सामाजिक और विकास कार्यों में क्या कमी है और क्या सुधार किया जा सकता है। जिस तरह से योगी के दूत ने निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार करके ले गए हैं, लगता है राजनीतिक और विकास की दृष्टिकोण से बदायूं के दिन बहुरने वाले हैं।

बदायूं में मंगलवार को बदायूं के पूर्व डीएम तथा मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार (सीएम दूत) अवनीश कुमार अवस्थी ने अचानक दोपहर में तीन बजे दौरा किया। बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। मेडिकल कालेज से लौटे तो बदायूं जिला मुख्यालय तक जाम सहित अव्यवस्था देखी तो वह सीधे रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे, यहां निरीक्षण किया। रोडवेज बस स्टैंड चौराहा से जाम आदि की तस्वीरें मोबाइल में कैद कीं। इसके बाद मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने डीएम अवनीश कुमार राय व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंताओं व अधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्ता के साथ कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला पीएसी बटालियन के अनावासीय भवनों का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आवासीय भवनों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने वहां नक्शे का अवलोकन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम अवनीश राय ने बताया कि अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की कुल लागत 112.31 करोड रुपये है तथा आवासीय भवनों की कुल लागत 300.47 करोड रुपये है, जिसका 68 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जुलाई 2026 तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश पूर्व में कार्यदायी संस्था को दिए जा चुके हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री के दूत ने बदायूं में निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है वह मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट देंगे। जिसके बाद निश्चित ही विकास कार्यों में सुधार होगा, राजनीतिक तौर पर भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री के दूत के निरीक्षण से केवल अफसरों में ही नहीं भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों में भी हलचल रही है।

 

रोडवेज की अव्यवस्था को मोबाइल में कैद कर ले गए सीएम दूत
बदायूं शहर की जाम की समस्या किसी से छिपी नहीं है। जाम की समस्या से निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बदायूं जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टैंड का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अपने मोबाइल में बदायूं की अव्यवस्था को कैद कर ले गये हैं। उन्होंने आधुनिक बस स्टैंड बनाए जाने के संबंध में जिले के अधिकारियों से जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आधुनिक बस स्टैंड बन जायेगा और फिर जाम की समस्या से कैसे निजात मिलेगी। इसको लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आमजन की सहूलियतों का विशेष ध्यान रखा जाए और यही मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य करती है और यह बात अधिकारियों को स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने व उसका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करें।

मेडिकल कालेज से खत्म होगी जुमलेबाजी, मिलेगा उपचार
बदायूं का राजकीय मेडिकल कालेज सपा सरकार में बना और लगातार भाजपा की दूसरी बार सरकार के कार्यकाल तक बेहतर उपचार नहीं दे पाया है। भाजपा और सपा के लिए राजकीय मेडिकल कालेज जुमलेबाजी का केंद्र रहा है। मगर मेडिकल कालेज की अव्यवस्थाएं मुख्यमंत्री के संज्ञान तक हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विशेष रूप से इमरजेंसी सेवाओं में त्वरित उपचार, आवश्यक दवाओं की सतत उपलब्धता तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मरीजों से बात की और बिन्दूबार रिपोर्ट नोट की, संस्थान में पाई गई कमियों के संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार से विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई को निर्देश दिये। सीएम दूत के निर्देश हैं कि राजनीतिक जुमलेबाजी का शिकार मेडिकल कालेज न बने। बल्कि जनता को बेहतर व्यवस्थाएं मिलें।

गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से एक दिन पहले निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूत (मुख्य सलहाकार) अवनीश कुमार अवस्थी ने बदायूं में अचानक निरीक्षण किया। बड़ी-बड़ी परियोजनाएं और जनसुविधाओं को देखा है। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। बतादें कि आज गंगा एक्सप्रेस-वे का हरदोई में लोकापर्ण किया जायेगा। स्थानीय स्तर पर बिनावर में लाइव दिखाया जायेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के बदायूं में तीन इंटरचेंज बने हुए हैं। वहीं बिनावर और दातागंज में औद्योगिक गलियारा को डबलअप किया है। गंगा एक्सप्रेस-वे के सहारा बदायूं को औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ावा देने का सरकार का प्रयास है। इसलिए गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले निरीक्षण किया है, कि सरकार को बदायूं की स्थिति की रिपोर्ट दी जा सके।

Previous Post

हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का होगा लोकापर्ण, बदायूं के बिनावर में प्रधानमंत्री को देखेंगें लाइव….

Next Post

…तो क्या बंद हो जायेंगी डीजल-पेट्रोल की गाड़ियां, कुछ ऐसा बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version