नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटना में गिरफ्तार किये अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान एक चैन पीली धातु, एक पेंडल पीली धातु, एक जोडी झाले पीली धातु, दो अंगूठी पीली धातु बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
सीसीटीवी की मदद से खुली घटना
थाना इस्लामनगर में 24 अप्रैल को पीड़ित नीलम पत्नी दीपक सिंह निवासी ग्राम नूरपुर पिनौनी कस्बा इस्लामनगर से टैम्पू में बैठकर बदायूं शहर आ रही थी। जिसके थैले से तीन हजार रुपये व गहने चोरी हो गये थे। जिसके संबध में पीड़िता द्वारा थाना इस्लामनगर पर तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर थाना इस्लामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा उपरोक्त के सफल अनवारण को एसएसपी के निर्देशन में एसपी देहात एवं सीओ बिल्सी के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी इस्लामनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। इलेक्ट्रोनिक्स/सीसीटीवी की मदद से पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण किया गया।
आरोपी से बरामद किया माल
26 अप्रैल रविवार को इस्लामनगर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि अभियुक्त राजूद्दीन पुत्र रमजानी निवासी ग्राम सोरहा थाना उघैती को मुखबिर की सूचना पर अल्लहैपुर तिराहा इस्लामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजूद्दीन के कब्जे से चोरी हुए आभूषण एक चैन पीली धातु, एक पेंडल पीली धातु, एक जोडी झाले धातु, दो अंगूठी पीली धातु बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा है। इस घटना के अनावरण में एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, काले सिंह शामिल रहे।

Discussion about this post