• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दीक्षांत समारोह : बदायूं में 489 आरक्षियों को दिलाई देश सेवा-जनसुरक्षा और गोपनीयता की शपथ

Naya Badaun by Naya Badaun
April 26, 2026
दीक्षांत समारोह : बदायूं में 489 आरक्षियों को दिलाई देश सेवा-जनसुरक्षा और गोपनीयता की शपथ
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली अजय कुमार साहनी द्वारा परेड की सलामी ली गई। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

489 प्रशिक्षु का हुआ दीक्षांत समारोह
रविवार को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 489 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्कृष्ट परेड का शानदार प्रदर्शन कर अपनी दक्षता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी तथा एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में सभी नव-दीक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की यह नई ऊर्जा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एसएसपी अंकिता शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, एसपी सिटी अभिषेक सिंह,सभी सीओ सहित अधिकारी मौजूद रहे। यह दीक्षांत परेड न केवल प्रशिक्षुओं के कठोर परिश्रम का प्रतीक रही, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री का सुना प्रसारण
दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।

बेहतर प्रदर्शन को सम्मानित
एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। यहां प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दिलाई शपथ
समारोह के अंतिम चरण में एसएसपी द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।

Previous Post

ऑल इण्डिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

Next Post

चोरीकांड का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version