नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद स्तरीय एचपीवी टीकाकरण को शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायतराज, अल्पसंख्यक कल्याण/ मदरसा टीचर, धार्मिक गुरुओं की एचपीवी टीकाकरण पर संवेदीकरण स्वाथ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया। यहां सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर से एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल की शुरुआत करते हुए 14 वर्ष की किशोरियों के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया है।
बुधवार को कार्यशाला में सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि जनपद में यह टीकाकरण मार्च में शुरू किया जा चूका है, समय पर टीकाकरण भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम आईसीएमआर 2024 के डेटा के अनुसार, देश में साल भर में कैंसर के करीब 78 हज़ार नए मामले सामने आए और 42 हज़ार से अधिक महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लगभग 99 फीसदी मामलों का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है, जिसे एक छोटी सी वैक्सीन से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी विधालयों में अध्ययनरत 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और स्वास्थ्य विभाग को आवशयक जानकारी दें। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजवीर गंगवार ने बताया कि यह एक महंगी वैक्सीन है, बाजार में इस का मूल्य लगभग चार हजार रुपये है। इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सके और लोग लाभान्वित हो सकें। यदि किसी अभिभावक के मन में कोई शंका है, तो उसे वैज्ञानिक तथ्यों के साथ दूर करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि अब तक जनपद में सभी सीएचसी पर प्रत्येक कार्यदिवस में एचपीवी के टीकाकरण सत्र लगाए जा रहे हैं। किशोरियों को एचपीवी का टीका लगवाना बहुत ज़रूरी है। फैजान अली राज्य तकनीकी प्रबंधक नें बताया कि अब तक 160 देशों में 50 करोड़ को यह टीका लगाया जा चुुका है।

Discussion about this post