नया बदायूं संवाददाता।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के तहत बिसौली बटपुरा पाठक पैलेस में आयोजित विधानसभा की संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, जिला महामंत्री जोगेंद्र पटेल ने संगोष्ठी को संबोधित किया।
बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचा रही भाजपा
प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा बाबा साहब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का उदाहरण है। उन्होंने जो संविधान देश को दिया, उसी की बदौलत आज हर व्यक्ति को अपने अधिकार मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए काम कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। आज डबल इंजन की मोदी-योगी सरकार मिलकर बाबा साहब के सपनों को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मंगतराम वाल्मीकि, जिला मंत्री सहदेव सागर, अमित पाठक, अमर सिंह, अजय पराशरी, बंटू पाठक मौजूद रहे।
संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार
पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल ने कहा बाबा साहब के विचार सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें समाज में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर मिल रहा है, जो बाबा साहब के संविधान की भावना के अनुरूप है।
योगी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत
ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्णा सागर ने कहा बाबा साहब का संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जो सभी को बराबरी का हक देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए विकास के काम तेजी से कर रही है, जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिल रहा है। हमें बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है।
बाबा साहब के विचारों से समाज को मिल रही नई दिशा
जिला महामंत्री जोगेंद्र पटेल ने कहा भाजपा ने सदैव बाबा साहब के सिद्धांतों को आत्मसात कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल रहा है, जो बाबा साहब के संविधान की भावना को सशक्त करता है।

Discussion about this post