नया बदायूं, संवाददाता।
मध्यांचल प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश का उल्लंघन कर मानक समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने एवं नए कर्मचारियों को कार्य पर रखने सहित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। समाधान करने को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
आउसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर 8 अप्रैल से प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड बिसौली के अंतर्गत कार्य कर रहे बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा पूर्ण समर्थन करते हुए दोपहर एक से तीन बजे तक अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बिसौली के कार्यालय के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। यहां ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी को सौंपा। वहीं सभी संविदा कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव को सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, हरीश चंद्र यादव, अनिल यादव, वीरेंद्र सिंह मौर्य, राम प्रकाश प्रजापति, पवन गुप्ता, अभय यादव, सीमांत गांधी, सरनाम सिंह, अफजल खां, मोहसिन, नवीन शंखधार, उमेश यादव मौजूद रहे।

Discussion about this post