• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मोदी-योगी नेतृत्व में बदली विकास और विश्वास की तस्वीर : राजीव कुमार गुप्ता

Naya Badaun by Naya Badaun
April 10, 2026
मोदी-योगी नेतृत्व में बदली विकास और विश्वास की तस्वीर : राजीव कुमार गुप्ता
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ग्राम/बस्ती चलो अभियान के तहत मंडल वजीरगंज के ग्राम बघौल तथा बनकोटा में संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया। गांव के गणमान्य नागरिकों/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। तथा उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए संबोधित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया।

शुक्रवार को इसी क्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामों में ग्राम/बस्ती चलो अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की जा रही है, जिससे संगठन और समाज के बीच संवाद और अधिक सशक्त हो रहा है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा की कार्यशैली हमेशा से जनता के बीच रहकर सेवा करने की रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब कल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है। कानून व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और विकास कार्यों की तेज गति ने प्रदेश की पहचान को बदलने का कार्य किया है। गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा-हर वर्ग के लिए योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती है। ग्राम/बस्ती चलो अभियान इसी सोच का विस्तार है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं को समझते हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघव सिंह, जयपाल दिवाकर, गौरव वार्ष्णेय, नरेश गुर्जर, दीपेश वार्ष्णेय, गजेंद्र यादव, विनीत यादव, रामेंद्र शर्मा, चंद्रेश मीणा, राजेश चंद्र, राजेश वार्ष्णेय तथा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Previous Post

बदायूं 14 को मनाई जायेगी आंबेड़कर जयंती, शोभायात्रा निकलेगी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version