• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एक अप्रैल से बदायूं में स्थायी केंद्रों संग मोबाइल केंद्रों पर खरीदा जायेगा गेहूं

Naya Badaun by Naya Badaun
March 25, 2026
एक अप्रैल से बदायूं में स्थायी केंद्रों संग मोबाइल केंद्रों पर खरीदा जायेगा गेहूं
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में किसानों के खेतों में गेहूं की फसल हरी भरी है और लहलहा रही है। किसानों ने अभी से पहले आओ और पहले पाओ के क्रम में गेहूं की फसल बिक्री सरकारी क्रय केंद्रों पर करने के लिए पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। जनपद भर से किसान गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी गेहूं खरीद को तैयारियां शुरू कर दी है। क्रय केंद्रों से लेकर मंडियों तक तैयारियां पूरी हैं। ट्रांसपोर्टिंग ठेका भी हो चुके हैं।

जनपद में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने जा रही है जो 15 जून तक होगी। पिछले कई वर्षों से गेहूं खरीद एक मार्च और 15 मार्च से हो रही थी लेकिन इस बार सरकार ने गेहूं खरीद को टाल दिया। अब अप्रैल से गेहूं खरीद होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी हैं। वर्तमान में 105 क्रय केंद्र बन चुके हैं और कांटा बांट खरीदे जा चुके हैं। खरीद को लेकर केंद्र प्रभारी भी नामित कर दिये हैं सभी टेंडर प्रक्रियां भी की जा रही हैं। अब तक 400 से अधिक किसान अपना पंजीकरण भी कर चुके हैं। जनपद में क्रय केंद्रों पर खरीद को लेकर अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। वैसे तो 105 केंद्रों में 16 केंद्र मोबाइल आधारित रहेंगे। वहीं 89 क्रय केंद्र स्थायी केंद्र बनाये गये हैं।

160 रुपये क्विंटल बड़े दाम
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद इस बार एक अप्रैल से 15 जून तक की जाएगी। खरीद के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। पिछले रबी विपणन वर्ष में 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी था, जबकि इस बार 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी।

छह एजेंसियां करेंगी गेहूं खरीद
शासन ने गेहूं खरीद को आदेश दे दिया है। वहीं जनपद में खरीद को क्रय केंद्र जारी कर दिये गये हैं इसके अलावा एजेंसियां भी नामित कर दी हैं। जनपद में इस बार छह एजेंसियां खरीद करेंगी। जिसमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू, एफसीआई, नेफिड आदि खरीद करेंगी। जिसमें खाद्य विभाग को 25 केंद्र, पीसीएफ के 49 केंद्र, यूपीएसएस के सात केंद्र, पीसीयू के 15 केंद्र, एफसीआई के तीन, नेफेड के दो केंद्र खोले गये हैं।

अधिकारी की सुनिए:::
डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ का कहना है कि अभी किसानों के खेतों में फसल पकी भी नहीं है हरी फसल खड़ी है। कटाई अगले महीने ही शुरू होगी। बाकी शासन ने भी तारीख तय नहीं की है लेकिन हां एक अप्रैल से तो गेहूं खरीद होनी ही है। खरीद को लेकर तैयारियां सभी कर ली हैं। 105 केंद्रों में 16 केंद्र मोबाइल आधारित रखे हैं।

Previous Post

नवरात्र का सातवां दिन : मां कालरात्रि की पूजा, जयकारों से भक्तिमय महौल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version