• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

खाद्य सुरक्षा विभाग को दूध-साबूदाना और कुट्टू आटा में मिला संदेह, सैंपल भरे

Naya Badaun by Naya Badaun
March 25, 2026
खाद्य सुरक्षा विभाग को दूध-साबूदाना और कुट्टू आटा में मिला संदेह, सैंपल भरे
ShareShareShare

संवाददाता, नया बदायूं।
जनपद बदायूं में नवरात्रि के दिनों में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापामारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थो को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नहीं संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा आरपी सिंह के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि को लेकर छापामारी की गई। अभियान में नवरात्रि को लेकर खाद्य पदार्थो सिघांडे का आटा, घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक व अन्य फलाहारकी गुणवत्ता को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान चलाया है। जिसमें चार खाद्य नमूना भरे गए हैं और जांच को राजकीय प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। इसमें बिल्सी स्थित मुकेश किराना स्टोर से कुट्टू आटा का एक का नमूना, डहरपुर कलां दातागंज स्थित कमलेश के प्रतिष्ठान से दूध का एक नमूना, मेन चौराहा दातागंज स्थित अरूण कुमार के प्रतिष्ठान से साबूदाना का एक नमूना, भटौली दातागंज स्थित अनमोल डेरी से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। इन संग्रहित किए गए चार नमूनों की जांच होगी और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। छापामारी के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, खुशीराम व करन सिंह मौजूद रहे।

Previous Post

दस अप्रैल को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

Next Post

बदायूं में चाय पीने के बाद भगोना में दिखी छिपकली, दहशत में अस्पताल पहुंचा परिवार

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version