बदायूं संवाददाता, नया बदायूं।
जनपद बदायूं की शेखुपुर विधानसभा की जनता पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से बार-बार मांग कर रही है कि आप शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ें। शेखूपुर विधानसभा आपके साथ है। आबिद रजा चुनाव मैदान में उतरें और चुनावी तैयारी शुरू करें, जनता यहां से आपको विधायक बनाकर भेजेगी। यह शेखुपुर की जनता की मांग बन चुकी है। क्योंकि शेखुपुर की जनता जानती है कि जहां से आबिद रज़ा चुनाव लड़ते हैं विधायक बनते है वहां की आम जनता का वह बहुत ख्याल रखते हैं। चूंकि आबिद रज़ा तेजतर्रार, संघर्षशील और सेकुर्लर नेता हैं। इसीलिए शेखुपुर की जनता चाहती है कि आबिद रज़ा 2027 का चुनाव शेखुपुर विधानसभा से ही लड़े।
कौन आया-आया देखो बब्बर शेर आया….
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ईद के मौके पर शेखूपुर विधानसभा के गांव भसराला, जगत, रूपपुर, सखानू के लोगों से ईद मिलने पहुंचे। जहां पर गांव की आम जनता ने आबिद रज़ा का ढोल नगाड़ों, छतों से फूलों की वर्षा, फूलमाला डालकर व हवा में ड्रोन चलाकर भव्य स्वागत किया। जब आबिद रज़ा गांवों में पहुंचे तब छतों पर खड़े होकर पुरुषों, माहिलाओं और बच्चों ने आबिद रज़ा का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गांव की आम जनता ने अपने गांव की सीमा से एक किलोमीटर पहले से ढ़ोल नगाड़ों और बाईकों पर सवार होकर देखो देखो कौन आया बब्बर शेर आया, बब्बर शेर आया के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और गांव में पहुंचने पर लोगों ने अपनी छतों से फूलों की बारिश की। लोग जुलूस की शक्ल में आबिद रज़ा के नारे लगाते हुए आबिद रज़ा को मंच तक ले गए।
सियासी डर दिखाकर खत्म किये जनता के सपने
जनता के बीच पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा शेखुपुर की जनता के वोट का हक जो बनता था यह सच है की उसे नहीं निभाया गया बल्कि शेखुपुर की जनता का सियासी शहूर खत्म किया गया, उन्हें सियासी गुलाम बनाया गया, सत्ता का डर दिखाया गया, मगर काम कोई नहीं किया गया।
विश्वगुरू कहते हैं, देश नहीं संभल रहा..
पूर्वमंत्री आबिद रजा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सियासत दो हिस्सों में बंट गई है, एक नफरत करने वालों की और दूसरी मोहब्बत करने वालों की। हमें उन लोगों को मजबूत करना है जो नफरत नहीं करते। 2027 में जनता मन बना चुकी है कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। जो लोग अपने आप को विश्वगुरु कहते हैं उनसे देश नहीं संभाला जा रहा है। आम जनता गैस के लिए परेशान है, लोग नोटबंदी की ही तरह घरेलू गैस के लिए लाइन में लगे हुए है। डीजल, पेट्रोल लगातार मंहगा हो रहा है और इसका सीधा असर आम जनता की हर जरूरत की चीजों पर पड़ेगा। इसीलिए मुसलमानों के साथ साथ सेकुलर हिंदू भी यह चाहते है कि यह सरकार हटे।
युद्ध से पोल खुली
पूर्वमंत्री आबिद रजा ने कहा कि यह सरकार जनहित के कार्य नहीं कर रही है। न इसको किसानों की परवाह है, न छात्रों की परवाह है, न महंगाई की परवाह है। ईरान और अमेरिका की जंग से इस सरकार की पोल खुल गई है।
यह रहे मौजूद
सदरुल अंसारी पूर्व प्रधान, मुस्लिम अंसारी, रिजवान अंसारी, गामा अंसारी, आफताब अंसारी मेहरुल अंसारी, मुस्लिम अंसारी समाजसेवी, बाकर अंसारी, अकरम अंसारी, मुजाहिद बीडीसी, हज़रुद्दीन, चांद बाबू, रियासत, नसर उद्दीन, रफी अहमद अंसारी, रहीस अहमद अंसारी, दानिश अशर्फी, खलील अंसारी, जब्बार अंसारी, नदीम, नदीम अंसारी, कमर अंसारी, सोहिल सिद्दीकी, हर्षित यादव, भोजराज यादव, शिशुपाल यादव, रवि यादव, विक्रम यादव, मनोज यादव, मनोज गुप्ता, अफसर अली मौजूद रहे।

Discussion about this post