नया बदायूं ब्योरो।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं सहित अन्य जनपदों से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे व आसपास के इलाका हादसा का कारण बन रहे हैं। आये दिन हादसा हो रहे हैं। इसी बीच गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को दो गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। इस भिड़ंत में शिक्षक की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बदायूं जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप लिंक रोड पर आधी रात भर हुए हादसे में कार सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद तीन महिलाएं भी घायल हुईं। शिक्षक बरेली से शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव गुलड़िया नगर पंचायत को लौट रहे थे। शिक्षक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परसुरा गांव में तैनात थे शिक्षक विशाल

नगर पंचायत गुलड़िया गांव निवासी स्वतंत्र पटेल उर्फ विशाल पटेल 35 वर्ष छोटा परसुरा प्राथमिक विद्यालय मूसाझाग जगत ब्लॉक में तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ बरेली में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आधी रात बात हुई वापस गंगा एक्सप्रेसवे के समीप लिंक रोड से लौट रहे थे। जैसे ही मूसाझाग मोड पर टिकलापुर के पास उनकी कार पहुंची तभी दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक स्वतंत्र पटेल की मौके पर मौत हो गई। कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गई।उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार पलट गई।

Discussion about this post