• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मां संग बच्चों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, डीएम साहब बिजली लाइन हटवा….

Naya Badaun by Naya Badaun
February 11, 2026
मां संग बच्चों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, डीएम साहब बिजली लाइन हटवा….
ShareShareShare

नया बदायूं संवाददाता। संभल में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन 15 वर्षों में नहीं हट सकी थी लेकिन बच्चों ने सोशल मीडिया पर डीएम राजेंद्र पेंसियर से गुहार लगाई थी तो एक ही दिन में बिजली लाइन हट गई थी। ठीक इसी तरह से उसावां के कस्बा में महिला ने बच्चों संग सोशल मीडिया पर डीएम अवनीश कुमार राय से गुहार लगाई है और कहा कि डीएम साहब हमारी छत से बिजली की लाइन हटवा दो, हमें बहुत दिक्कत है और जानमाल का खतरा है। अब देखना होगा कि बदायूं डीएम कितनी जल्दी एक्शन लेते हैं और लाइन कब हटेगी। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो उसावां कस्बा की बताई जा रही है। उसावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में एक परिवार हाई टेंशन बिजली लाइन के साये में जीने को मजबूर है। स्थानीय निवासी प्रेमवती ने छह पर बैठकर बच्चों के संग फोटो खिंचवाई और वी़डियो बनाई। जिसमें पीठ के पीछे हाईटेंशन लाइन दिख रही है। महिला ने वीडियो में डीएम अवनीश कुमार राय से गुहार लगाई है कि उनके घर की छत से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के कारण पूरी दीवारों में करंट उतर रहा है। पीड़िता ने बताया कि जिस ट्यूबवेल के लिए यह लाइन डाली गई थी वह सालों से बंद है, लेकिन लाइन अब भी चालू है। इस लापरवाही के कारण हाल ही में उनकी पुत्रवधू करट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छत पर खेलने वाले मासूम बच्चों पर भी हर वक्त मौत का खतरा मंडराता रहता है। प्रेमवती ने वीडियो संदेश के जरिए डीएम से इस लाइन को तत्काल हटवाने की मांग की है।

क्या बोले डीएम अवनीश राय?

महिला की गुहार लगाने की जानकारी मिली है मामले को दिखवा रहे हैं तहसीलदार से कहा है बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करें और स्थिति से अवगत करायें। जिससे तत्काल समस्या का निस्तारण किया जा सके।
धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम दातागंज

Previous Post

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ए.आर.टी.ओ. की बड़ी कार्रवाई, 110 वाहनों पर कसा शिकंजा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version