• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं शहर से हर रोज निकलता 57 टन कूड़ा, निस्तारण को शहर के चारों कोनों पर नगर पालिका ने लगाये प्लांट

Naya Badaun by Naya Badaun
February 8, 2026
बदायूं शहर से हर रोज निकलता 57 टन कूड़ा, निस्तारण को शहर के चारों कोनों पर नगर पालिका ने लगाये प्लांट
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर में नगर पालिका का कूड़ा इधर-उधर पड़ा नवजर नहीं आयेगा। कूड़ा का निस्तारण एमआरएफ सेंटर पर किया जायेगा। कूड़ा डंपिंग केंद्र रसूलपुर के ऊंचे ढ़ेर को खत्म करने के लिए तो नगर पालिका ने टेंडर कर दिया है। अब यह ढ़ेर आगामी वर्षों में नहीं लगेंगे। इसके लिए नगर पालिका ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है। नगर पालिका डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं कूड़ा निस्तारण प्लांट पर जोर देर रहे हैं। अब जल्द ही शहर में आने वाले दिनों हर कोने पर एक-एक कूड़ा का प्लांट होगा। जहां शहर से उठने वाला कूड़ा निस्तारण हो।

कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालित करने को टेंडर प्रक्रिया पूरी
बदायूं नगर पालिका में कूड़ा निस्तारण को लेकर जल्द ही बड़ी व्यवस्था संचालित होने वाली है। अब तक सड़कों पर व शहर के बाहर इधर-उधर कूड़ा फेंका जाता रहा है वह अब नहीं फेंका जायेगा। शहर के चारों कोने पर एक-एक कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालित हो। बतादें कि इसके लिए तेज गति से कार्य चल रहा है। वर्तमान में शेखूपुर मार्ग पर कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालित है। इसमें एक स्टेडियम के पीछे बना है तो दूसरा ग्राम अतापुर के पास बना है तीसरा मोहल्ला नाहर खां सराय के पास बना है। एमआरएफ सेंटर संचालित करने के लिए निविदा निकाली गई है। जिसके अनुसार स्टेडियम वाले एमआरएफ सेंटर के लिए निविदा धनराशि 37 लाख 94 हजार 565 रुपये है। वहीं अतापुर वाले एमआरएफ सेंटर के लिए निविदा धनराशि 37 लााख 93 हजार 42 रुपये तय की है। तीसरे मोहल्ला नाहर खां सराय वाले एमआरएफ सेंटर के लिए निविदा धनराशि 38 लाख सात हजार, 135 रुपये तय की है। वहीं शेखूपुर रोड़ स्थित एमआरएफ सेंटर के लिए 41 लाख 35 हजार 860 रुपये निविदा राशि तय की है।

जल्द हर वार्ड में होंगे दो-दो कूड़ा वाहन
वर्तमान में 29 वार्ड में से 29 ई-रिक्शा कूड़ा वाहन दे रखे हैं। जिनसे कूड़ा उठाया जाता है, अभी यह वाहनों की संख्या कम है इसलिए पूरी तरह से कार्य बेहतर नहीं है। नगर पालिका की तैयारी चल रही है। इन वार्डों में जल्द से जल्द एक-एक कूड़ा वाहन और दे दिया जायेगा। जिसके बाद प्रत्येक वार्ड में दो-दो वाहन होंगे तो सफाई व्यवस्था और ज्यादा बेहतर हो जायेगी।

शहर के प्रवेश द्वार पर फेंका जाता कूड़ा
बदायूं शहर से निकलने वाले कूड़ा को डालने के लिए डंपिंग केंद्र रसूलपुर गांव के पास है। मगर वहां कूड़े का ऊंचा ढेर व फुल है। शहर के कुंवरगांव रोड़ पर कोल्डस्टोर के पास,बिसौली रोड़ पर कुंवरगांव तिराहा से लेकर पटेल चौक तक दोनों साइड में, बरेली रोड़ पर खेड़ा नवादा से लेकर चंदनगर खरैर तक कूड़ा फेंका जाता है। दातागंज रोड़, अलापुर और ककराला रोड़ पर भी सड़क किनारे कूड़ा फेंक दिया जाता है। नेकपुर में अंडरपास के बराबर से घोंचा पुल मार्ग, शेखूपुर मार्ग पर कूड़ा फेंका जाता है। उझानी व बिल्सी मार्ग पर व छोटे सरकार मार्ग पर कूड़ा फेंक कर प्रवेश द्वार ही नहीं गंदे किये जाते।

अधिशासी अधिकारी की सुनिए::
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि नगर पालिका का शेखूपुर मार्ग वाला एक कूड़ा निस्तारण केंद्र चल रहा है। बाकी तीन निर्माणाधीन हैं जल्द ही पूर्ण होने पर संचालित किये जायेंगे। फिर कूड़ा के कहीं भी ढ़ेर नहीं लगेंगे। कूड़ा वाहन बढ़ाये जायेंगे और सीधे पास के कूड़ा निस्तारण केंद्र तक कूड़ा पहुंचाया जायेगा और निस्तारण होगा।

 

Previous Post

चेयरमैन फात्मा रजा के प्रयास से विकास के पथ पर बदायूं शहर, शहर की 25 सड़कों को 2.46 करोड़ की मंजूरी

Next Post

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने और कराने वालों को अजीवन कारावास व एक करोड़ का जुर्माना

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version