नया बदायूं संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जल जीवन मिशन’ अभियान को गति देते हुए आज विधानसभा क्षेत्र बदायूं के अंतर्गत ग्राम कुनार में नवनिर्मित पानी की टंकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए स्वच्छ जल के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि कैसे यह परियोजना स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाएगी। साथ ही, केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास के रोड़मैप पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
यह परियोजना ‘हर घर जल’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

Discussion about this post