संवददाता। नया बदायूं
जनपद बदायूं में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला और दिनभर बादलों की ओट में जनपद रहा। शाम को रिमझिम बारिश तो वही शुक्रवार और शनिवार की रात में झमाझम बारिश हुई है इसके साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम कुछ साफ हुआ है सूर्य देव आसमान में चमकने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी और भी बारिश आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है। जनपद बदायूं को ऑरेंज जोन में घोषित किया गया है।
बारिश को ऑरेंज जोन में बदायूं घोषित
बदायूं जनपद बारिश को लेकर मौसम विभाग और प्रशासन ने ऑरेंज जोन में घोषित किया है। जिसमें बारिश आंधी और ओलावृष्टि की जानकारी दी जा रही है। शनिवार शुक्रवार की रात को आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है और अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। फिर भी मौसम विभाग ने बदायूं जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों को ऑरेंज अलर्ट में रखा है। जिसमे अलीगढ, अमरोहा, बदायूँ, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, कासगंज, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली सहित शामिल हैं।

बारिश से बनी गलन भरी सर्दी
जनपद में बीते दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है वहीं शुक्रवार शनिवार की रात को झमाझम बारिश हुई और ओलावृष्टि भी हुई है जिसके बाद सर्दी का प्रकोप गहरा गया है। जनपद में गलन भरी सर्दी बनी हुई है और लोग सर्दी से बचाव को घरों में दुबके हुए हैं। बारिश के साथ ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी है।
गेहूं को संजीवनी और आलू को हल्का नुकसान
जनपद में शुक्रवार और शनिवार की रात में झमाझम बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इसको लेकर किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ओलावृष्टि और बारिश एक तरह से संजीवनी साबित हुई है। आलू की फसल के लिए जरूर हल्का नुकसान हुआ है वही सरसों की फसल को भी कुछ हद तक प्रभावित किया गया है। किसानों का कहना है कि यहां तक तो बारिश ठीक है अगर अधिक बारिश और ओलावृष्टि होती है तो ज्यादा नुकसान हो जाएगा।

Discussion about this post