संवाददाता। नया बदायूं
बदायूं जनपद के थाना सहसवान पुलिस को मिली बडी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों के कब्जे से 1080 टीन रिफाइंड सोयाबीन आयल तथा ट्रक में अलग से रखे 34 रिफाइंड सोयाबीन आयल एवं एक पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को विभागीय कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी को चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व एसपी ग्रामीण हिरदेश कठेरिया के निर्देशानुसार तथा सीओ सहसवान अशोक कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सहसवान पुलिस बल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा ट्रक संख्या HR69C4480 में नैपाल से दिल्ली जा रहे 1750 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को चालक मोरपाल पुत्र बालकराम निवासी ग्राम महोटा गाढिया रंगीन शाहजहांपुर द्वारा गबन करने के संबध में ट्रक मालिक अजय मैनी पुत्र जगीर लाल मैनी निवासी CW-538 संजय गांधी टासंपोर्ट नगर दिल्ली द्वारा थाना सहसवान पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जिसमें गुरुवार को थाना सहसवान पुलिस द्वारा दो नफर अभियुक्त अय्यूब पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन थाना सहसवान जनपद बदायूं, समीर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना सहसवान जनपद के कब्जे के एक अदद पिकअप गाडी नंबर DL1LAD3451 में 190 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व अभियुक्तगण की निशा देही पर गोदाम से 890 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल बरामद किये गये।

Discussion about this post