संवाददाता। नया बदायूं
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के आदेशा्नुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं एवं मुख्य वक्ता टेली लॉ राज्य समन्वयक वागीश सिंह के द्वारा गुरुवार को विकास भवन सभागार में टेली लॉ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आम नागरिकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को न्यायालयीय सहायता के डिजिटल साधनों से जोड़ने के तरीके पर नए सिरे से प्रकाश डाला। सैकड़ों वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) और स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर योजना के प्रत्यक्ष लाभ और उपयोगिता को समझा। कार्यक्रम में डीपीआरओ यावर अब्बास व डीडी कृषि मनोज कुमार द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के विषय पर विस्तार पूर्वक बताया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा नामित नामिका अधिवक्ता संतोष कुमार सक्सेना द्वारा विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कनिष्ठ लिपिकगण राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार व अभिषेक कठेरिया एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजीव कुमार सहित शामिल रहे।
ऑनलाइन ले सकते हैं सेवा
मुख्य वक्ता टेली लॉ राज्य समन्वयक वागीश सिंह ने बताया कि टेली लॉ न्याय तक पहुंच का सशक्त माध्यम है। आयोजन में कि टेली लॉ एक ऐसी पहल है जो तकनीक के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज के नागरिकों को अनुभवी वकीलों से जोड़ती है, ताकि वे अपने कानूनी सवालों और समस्याओं का समाधान घर बैठे प्राप्त कर सकें। इसके तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और टेलीफोन सेवाओं के जरिये वकीलों के पैनल से सीधे परामर्श लिया जा सकता है, जिससे समय, खर्च और दूरी की बाधाएं ख़त्म होती हैं।
इन्हें मिलेगी सेवा
यह सेवा विशेष रूप से कमजोर, उत्पीड़ित, अनुसूचित वर्गों, महिला-बाल संरक्षण, संपत्ति विवाद, श्रम कानून से जुड़े मामलों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी कानूनी सलाह के लिए उपलब्ध है। वागीश सिंह ने आगे कहा कि टेली लॉ का मूल उद्देश्य न्याय की पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना और प्रत्येक नागरिक को उसके संवैधानिक अधिकारों के प्रति सशक्त करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सेवा केवल पूर्व-मुकदमा सलाह तक सीमित नहीं, बल्कि एक सशक्त कानूनी जागरूकता मंच भी है, जो विवादों के बढ़ने से पहले समाधान प्रदान करने में मदद करता है।
डिजिटल युग में घर बैठे न्याय
टेली लॉ कार्यक्रम में सीएससी जिला प्रबंधक आशीष शुक्ल व नितिन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के डिजिटल युग में न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना सरकार और न्यायपालिका की प्राथमिकता है। टेली लॉ योजना नागरिकों को तकनीक के सहारे उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करती है और आवश्यक कानूनी सहायता तक पहुँच को सहज बनाती है।
डिजिटल प्लेटफार्म से ले रहे सुविधा
इसी क्रम में स्थानीय वीएलईयों ने भी योजना की सराहना की और बताया कि अब गांव-गांव में लोग अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये विशेषज्ञ वकीलों से परामर्श ले पा रहे हैं, जिससे परेशानी के समय अदालत का रुख करने से पहले सही सलाह मिल रही है। कार्य्रकम मे आये सीएससी जोनल मैनेजर मनमोहन यादव ने उपस्थित रहकर सभी का धन्यवाद किया गया।

Discussion about this post