• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं : विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सालारपुर में कृषि एवं डिजिटल सेंटर का किया शिलान्यास

Naya Badaun by Naya Badaun
January 3, 2026
बदायूं : विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सालारपुर में कृषि एवं डिजिटल सेंटर का किया शिलान्यास
ShareShareShare

नया बदायूं संवाददाता ।

जनपद बदायूं के ब्लाक सालारपुर में क्षेत्रीय किसानों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शनिवार को सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने अपने कर-कमलों द्वारा कृषि एवं डिजिटल सेंटर के निर्माण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया।

किसानों की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान।

शिलान्यास के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के किसानों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उन्हें आधुनिक कृषि संसाधनों, बीज-खाद की उपलब्धता, मृदा परीक्षण और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लिए भटकना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान हेतु शासन स्तर पर प्रयास कर इस केंद्र की स्थापना कराई जा रही है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं।

विधायक ने केंद्र की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह डिजिटल सेंटर किसानों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन साबित होगा। यहां निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी

उन्नत संसाधन: गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कीटनाशकों की उपलब्धता।

तकनीकी मार्गदर्शन: आधुनिक खेती की तकनीक और मृदा परीक्षण की जानकारी।

सरकारी योजनाएं: किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और अनुदान संबंधी सहायता।

लागत में कमी: सही जानकारी मिलने से किसानों के समय और धन दोनों की बचत होगी।

अपने भाषण में भावुक हुए सदर विधायक महेश

सादर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा, “मैंने अपनी विधानसभा को मां का दर्जा दिया है। यहां के किसानों की समस्या मेरी निजी समस्या है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है और यह केंद्र उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

इस अवसर पर अनेक पाल सिंह प्रमुख पति, हरिओम पाराशरी, सोवरन सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, राम चरन पाल मण्डल अध्यक्ष बिनावर, धीरेन्द्र सिंह जनपद प्रतिनिधि सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आदेश शर्मा द्वारा किया गया।

Previous Post

तिरंगा व एलईडी लाइटों संग विकास कार्यों से चमक रहा बदायूं

Next Post

प्रेमिका को मोबाइल देने गए प्रेमी की ईंटों से कुचलकर हत्या

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version