• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बाल विकास दे रहा दो हजार बेरोजगारों को रोजगार

Naya Badaun by Naya Badaun
November 30, 2025
गांव के विकास कार्यों में ऐसा क्या किया जो प्रधान की पावर सीज और सचिव निलंबित करना पड़ा…

विकास भवन।

ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
केंद्र एवं राज्य सरकार विभागीय नौकरियों के माध्यम से जनपद में बेरोजगारी को दूर करने में लगी है। इसके लिए यूपी सरकार ने इस बार जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग से बड़ी संख्या में नियुक्तियां करके बेरोजगारी को दूर करने का काम किया है। विभाग में महिला कर्मचारियों की नियुक्तियां कर सीधे तौर पर रोजगार देने का काम किया है। जिससे विभागीय कार्य भी बेहतर हो सकेगा और बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकेगा।

 

दो हजार को मिला बदायूं में रोजगार
जनपद में करीब तीन हजार आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। विभाग की 16 परियोजनाओं के यह केंद्र हैं जहां करीब तीन लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन बड़ी संख्या में पद खाली चल रहे थे। वर्षों बाद विभाग ने बंपर भर्तियां की हैं जिससे न केवल विभागीय खाली पद भरे हैं बल्कि बेरोजगार युवतियों व महिलाओं को रोजगार भी मिला है। जिले में पिछले दिनों 379 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती हो चुकी है और सेंटर पर तैनाती हो चुकी है। वहीं आगामी महीनों में 467 आंगनबाड़ी की नियुक्ति होगी। इसके अलावा सबसे बड़ी भर्ती सहायिका की निकल चुकी है। जिले में 1365 सहायिका के पद खाली हैं जिन पर नियुक्तियां शुरू हो चुकी हैं। विभाग में कुल मिलाकर करीब दो हजार पदों पर नियुक्तियां हुई हैं और जिले के दो हजार महिला व युवतियों को नौकरी मिली है। यूपी सरकार ने एक तरह से सीधे तौर पर दो हजार युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा है। हालांकि जिले में बेरोजगारी का दंश बड़ा है। 379 आंगनबाड़ी के पदों पर ही जब आवेदन मांगे गए थे तब 13 हजार से ज्यादा आवेदन आये थे। अब देखना होगा कि सहायिका के पद पर कितने हजार आवेदन आयेंगे।

 

आंगनबाड़ी नियुक्ति से सुधरी व्यवस्था
इस वर्ष में पिछले महीनों में 379 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्त कर दिया है। जिसके बाद से आंगनबाड़ी केंद्र की रिपोर्टिंग एवं कार्य सुधरा है। कार्य के आंकड़ पिछड़े चल रहे थे जो सुधार की ओर है। इससे साफ है कर्मचारियों की नियुक्ति से काम ही नहीं सुधरा है बल्कि रोजगार भी मिला है। विभागीय जानकारी के अनुसार आगामी महीनों में 467 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति भी की जायेगी।

 

अधिकारी की सुनिए:::
जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि वर्षों बाद जनपद में बाल विकास विभाग में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कर्मचारियों की नियुक्ति से खाली पद भरे हैं और जनपद के बेरोजगारों को रोजगार व नौकरी मिली है। जल्द ही काफी संख्या में और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती की जायेगी।

Previous Post

बदायूं जनपद में निरस्त किये जायेंगे 30 हजार डुप्लीकेट वोट

Next Post

एसआईआर कार्य तेजी से दिखायें प्रगति : जिला निर्वाचन अधिकारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version